खेल को खेल की भावना से खेले सफलता निश्चित मिलेगा : प्रमुख

केरेडारी। केरेडारी के कृषि फार्म मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर प्रमुख ने कहा कि युवाओं में खेल की भावना जागृत करने के लिए राज्य सरकार का सार्थक पहल है। इस तरह के मैच का आयोजन करने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे जाने का मौका मिलता है। आगे कहा कि हर इंसान के जीवन मे हार जीत लगा रहता है। इसलिए बिना ईर्ष्या द्वेष से खेल को खेल के भावना से खेले निश्चित आगे जाने का मौका मिलेगा।
उद्घाटन मैच पेटो एवं ग़रीकला के बीच खेला गया।जिसमें ग़रीकला के टीम 2-0 से विजेता बने। आज के मैच में कुल 08 टीमो ने भाग लिया। मंच संचालन शिक्षक शिवचरण साहू ने किया।
मौके पर बिधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, उप प्रमुख अमेरिका महतो, केरेडारी मुखिया सोनिया देवी, पचड़ा मुखिया महेश साव, बेलतु मुखिया जितनी देवी, कण्डाबेर मुखिया दिनेश साव, खेल पदाधिकारी सचिन कुमार, खेल प्रभारी प्रवीण कुमार, खेल शिक्षक प्रमोद कुमार दास, सत्येंद्र कुमार, ज्ञानोदय कुमार, आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष बैधनाथ महतो, विधायक मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, पंचायत सेवक तालेश्वर राम, ब्रजकिशोर महतो, रामभजन राम, मंजीत सिंह, प्रयाग यादव, राजेन्द्र कुमार, मोहन महतो, दिनेश कुमार सिंह समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *