खेत जाने के दौरान भाई के पत्नि के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

केरेडारी। थाना क्षेत्र के गर्रीकला निवासी बिमल रजक उर्फ बिमल बैठा को केरेडारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिमल बैठा पर रिश्ते में भाई के पत्नि के साथ दुष्कर्म करने का आरोप हैं। घटना के उपरांत आरोपी फरार हो गया था। बीते दिन केरेडारी पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया की पीड़िता ने गत 13 मई 2023 को दुष्कर्म होने की शिकायत की थी। जिसमे में खेत जाने के दौरान अकेला देख कर मुंह बंद कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई थी। घटना को अंजाम दे कर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस मामले में छानबीन कर आरोप की पुष्टि होने के उपरांत घर से अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!