कोल कंपनियों से लेवी मांगने वा खून का होली खेलने का धमकी देने के मामले में दो माओवादी गिरफ्तार, गए जेल

केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी में कार्यरत कोल कंपनियों से पीएलएफआई के नाम लेवी मंगने के मामले में पुलिस ने माओवादी संगठन के दो लोगो को गिरफ्तार किया हैं। केरेडारी पुलिस ने छापामारी टीम का गठन कर केरेडारी के जोरदाग निवासी दुखन पासवान पिता जागेश्वर पासवान बचरा चार नंबर चौक से गिरफ्तार किया गया, जबकि केरेडारी के लोहरा राजेन्द्र कुमार भोक्ता उर्फ रूपा गंझू पिता फागु गंझू को घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कोल कंपनियों को धमकी देने में प्रयुक्त 4 विभिन कंपनियों का एन्ड्राईड मोबाईल, एक बेनको कंपनी का किपैड मोबाईल समेत सिम जब्त किया गया है। गिरफ्तार माओवादियों को केरेडारी पुलिस ने स्वास्थ्य जांच करा कर हजारीबाग जेल भेज दिया।

जब्त मोबाईल


इस मामले में केरेडारी थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा ने कहा की प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के नाम से गिरफ्तार दोनो अपराधी व्हाट्सएप कॉल से केरेडारी कोल कंपनियों में लेवी के लिए लगातार धमकी दे रहे थे। साथ ही लेवी नही देने पर कंपनी के कर्मियों के साथ खून की होली खेलने का धमकी दिए। माओवादियों के धमकी मिलने से परेशान कोल कंपनी के कर्मी ने थाना में लिखित शिकायत किए। धमकी देने के मामले में केरेडारी थाना कांड सं174/23, धारा-385/387/34 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।

1 जुलाई को पुनः धमकी दिया गया जिस पर केरेडारी थाना कांड सं 230/23, 385, 387 भादवि के तहत पीएलएफआइ संगठन के सदस्य का मोबाईल सं 9334579634 एवं 9122872861 को प्रतिबंधित किया गया। पुलिस ने टीम गठित कर मामले में छानबीन शुरू किया। तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना पर केरेडारी छापामारी अभियान चलाया। जिसमे में बचरा से दुखन पासवान वा लोहरा स्थित घर से राजेन्द्र कुमार भोक्ता उर्फ रूपा गंझू गिरफ्तार किया गया। साथ ही इनके द्वारा धमकी देने में प्रयुक्त मोबाईल एवं सिम को भी जप्त कर लिया गया। गिरफ्तार माओवादियों से पुलिस ने पुछताछ कर जेल भेज दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *