केरेडारी ( हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के वांटेड नक्सली बाकचोमा के रामखेलावन गंझू उर्फ बिरसेन गंझू, सालगा के कुठान निवासी सुभाष महतो, सहदेव महतो, अनुज महतो के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। केरेडारी थाना एसआई नवीन पांडे पुलिस दल बल के साथ सभी नक्सलीयों के घर पहुंच कर इश्तेहार चिपका कर परिजनों को फरार नक्सलीयों को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। फरार नक्सली केरेडारी थाना कांड संख्या 90/20 का नाम जद आरोपी है।
थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा ने कहा सभी अपराधी जल्द ही कोर्ट में सरेंडर करें, अन्यथा कुर्की जब्ती किया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 445








