जंगली भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल

सूरज कुमार/ महुआडांड़


महुआडांड़। ओरसापाठ पीएफ क्षेत्र के चिरोपाठ में जंगली भालू के हमले से जेठु नागेशिया पिता कान नागेशिया उम्र 33 वर्ष घायल हो गया। भालू ने जेठू नागेशिया का दायां पैर पूरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित को ग्रामीणों की सहयोग से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला रेफर कर दिया गया। परंतु घायल बेहतर इलाज कराए बगैर घर भाग गया।

बताया जाता है जेठु नागेशिया को जंगल गया था। जंगल से आने के दौरान रास्ते में भालू हमला कर दिया। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *