केरेडारी रेलवे में काम करने पहुंची प्रवासी महिला मजदूर की संदेहास्पद मौत, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले रेलवे में कार्य करने पहुंची प्रवासी महिला मजदूर की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक महिला मीरा कोल मध्यप्रदेश के सतना जिला बिटारी रामनगर की रहने वाली हैं। घटना 8 मार्च के देर रात्रि की हैं। महिला के मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुवा हैं।

घटना के उपरांत वीवी इंफ्रा के सुपर वाइजर ने केरेडारी थाना को सूचना दिया। केरेडारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। वही वीवी इंफ्रा के कर्मियों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वीवी इंफ्रा के कर्मी ने बताया की बीते रात महिला का पेट दर्द कर रहा था। जिसके बाद महिला को दवा दिया गया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।

मीरा के मौत पर पिता के कहा की बेटी कभी इस तरह से बीमार नहीं पड़ी। मौत के 6 घंटे बाद कंपनी के कर्मी ने फोन पर बेटी की मौत की सूचना दी। बेटी के मौत के कारण पर पिता ने दुख जताते हुवे स्थानीय पुलिस से मामले को जांच करने का मांग किए हैं।

वहीं पतरातु से टोरी तीसरी लाइन में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने  कॉन्ट्रेक्टर वा सब कांट्रेक्टर कंपनी पर मजदूरों को कोई सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया हैं। मजदूरों ने कहा की अगर कम्पनी के द्वारा मृतक को समय पर इलाज होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *