केरेडारी।प्रखंड के केरेडारी में वैदिक श्री श्री 1008 श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एंव सत्यसंग प्रवचन को लेकर तैयारी जोरों शोर से शुरू हो गई हैं ,श्रद्धालु महायज्ञ की सभी कार्यक्रमो की तैयारियां में जुटे हैं, केरेडारी में पांच दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 श्रीहनुमान प्राण प्रतिष्ठा एंव सत्यसंग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेस साव ने बताया की महायज्ञ का कार्यक्रम का आयोजन 21 मई को कलश यात्रा, सहित अन्य धार्मिक कार्य के साथ प्रारंभ होगा,जो 25 मई को भंडारा, महाप्रसाद के साथ महायज्ञ संपन्न होगी,महायज्ञ यज्ञाचार्य जयनंदन मिश्रा शास्त्री,ऋषि राज वेदव्यास मिश्र, नरेश पांडे शास्त्री जी,प्रवचन करता श्रीमती मानस कोकिला विना मिश्रा के द्वारा विधि विधान से कराया जाएगा.वहीं 25 मई के रात्रि में भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन गायिका कुमकुम बिहारी जी का द्वारा प्रस्तुत किया जायगा,

यज्ञ स्थलों पर यज्ञ को लेकर भब्य पंडाल बन रहा है जहां श्रद्धालु हवन पूजन सहित अन्य अनुष्ठान करेंगे महायज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष सुरेश साव,तपेश्वर साव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार साव, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार,उपाध्यक्ष गोवर्धन साव,अशोक साव,विकास कुमार,प्रमोद साव,अरुण कुमार, प्रकाश कुमार,मोहन साव,भोला साव,धनेश्वर साव,जोधा महतो,भृगु कुमार,विजय कुमार एवं संरक्षक में सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार,सामज सेवी प्रीतम सिंह,उपप्रमुख अमेरिका महतो,मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो,महेंद्र साव एंव महायज्ञ सेवा समिति के संपूर्ण ग्रामीण जनता कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन रात मेहनत करते दिख रहे हैं।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








