केरेडारी। केरेडारी के परमेश्वरी डीएवी स्कूल गर्रीखुर्द का सीबीएसई दशमी का परिणाम शत प्रतिशत रहा। परमेश्वरी डीएवी स्कूल गर्रीखुर्द के आकाश सोनी 66.8 प्रतिशत अंक ला कर विद्यालय टॉपर रहे।
साथ ही सीबीएसई दशवी में अनिरुद्ध कुमार 60 प्रतिशत, शिवनन्दन कुमार 58.6 प्रतिशत, ट्विंकल कुमारी, 51प्रतिशत, रंजीत कुमार, शिल्पी कुमारी , ऋतिक गौरव, शिवम कुमार 50 प्रतिशत अंक के साथ सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किए।
विद्यालय निदेशक अजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक प्रदीप कु महतो, शिक्षक विकास कुमार, अजीत कुमार, मंटू कुमार, महेन्द्र कुमार सोनी, रिया कुमारी, पिंकी कुमारी, अवधेश कुमार ने सभी सफल छात्र- छात्राओं को बधाई दी है। और उज्ज्वल भविष्य की कामना किए है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 542








