बिहार के ट्रक चालक व खलासी की गुमला में ट्रक पलटने से मौत


गुमला। गुमला थाना के झारखंड डीपा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पेड़ को टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक चालक औरंगाबाद निवासी बबलू कुमार (24) व खलासी मुकेश कुमार (21) की घटनास्थल पर मौत हो गई। पेड़ से टकराते ही ट्रक पलट गई। पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसआइ देवदत कुमार ने बताया कि राउरकेला से ट्रक में जीआइ लोहे का पाइप लेकर ट्रक पटना जा रही थी। चालक को झपकी आने से ट्रक सीधा पेड़ में टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक पलट गया। जीआइ पाइप पीछे से चालक के केबिन को फाड़ते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजन अपने साथ बिहार ले गये।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *