केरेडारी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक, प्रशासन ने पूजा समिति को दिए कई निर्देश

केरेडारी। दुर्गा पूजा को लेकर केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति का बैठक गुरूवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ रामरतन वर्णवाल व संचालन एसआई रितेश कुमार ने किया। बैैैठक में इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सीओ रामरतन वर्णवाल, बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा श्रद्धालु आपसी भाईचारे के साथ मनाए। पुजा समिति त्योहार में सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य हैं, पूजा के दौरान महिला पुरुषों के लिए आने जाने के अलग अलग रास्ता का व्यवस्था करना हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए वोलेंटियर की व्यवस्था सुनिश्चित हो, पूजा में बड़े सांस्कृत कार्यक्रम के लिए एसडीओ का आदेश लेना अनिवार्य हैं। प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली तार पर नजर रखेंगे, तलाब में बच्चों के जाने की मनाही हैं। तय रूट में ही जुलूस घुमाने का निर्देश पूजा समिति को दिए।


शराबियो पर रहेगा नजर, शराब बंदी पर चलेगा अभियान

इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया की पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगा। त्योहार में शराबियों, हुड़दंगियों पर पुलिस का विशेष नजर रहेगा। इन्होंने शराब कारोबारियों को शराब की बिक्री बंद करने का नसीहत दिए। कहा अवैध शराब बिक्री पर केरेडारी में लगातार छापामारी किया जायेगा। पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जायेगा। इसके अलावा प्रमुख सुनीता देवी, जिप सदस्य अनीता सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने संबोधित किया।


मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, मुखिया हितनारायण साव, झर्री महतो, पुर्व मुखिया तापेश्वर साव, कोलेश्वर यादव, रामेश्वर साव, बद्रीनारायण सिंह, चंद्रदेव साव, कोलेश्वर महतो, कांग्रेस नेता प्रेमरंजन पासवान, अनिता देवी, मो सलामत अंसारी, बालगोविंद सोनी, शनिचर गंझू, कुंवर साव समेत कई लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *