केरेडारी। थाना क्षेत्र के केरेडारी निवासी रंजीत कुमार की मोटर साइकिल का चोरी अज्ञात अपराधियों ने केरेडारी कोदवे मुख्य पथ में स्थित केरेडारी गेट के सामने से कर लिया।
घटना रविवार सुबह की हैं। भुक्तभोगी रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार के सुबह सड़क के किनारे गाड़ी खड़ा कर धान की कटाई कर रहे थें। धान कटाई के दौरान ही अज्ञात चोर गाड़ी को चोरी कर फरार हो गए। मोटर साइकिल चोरी होने पर भुक्तभोगी ने थाने में आवेदन दिया हैं। गाड़ी सुपर स्प्लेंडर जेएच 02 बीबी 3545 अजय कुमार महतो के नाम से हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 48