कुंदा में नए बीडीओ के रूप में विपिन कुमार भारती ने लिया प्रभार

रंजीत यादव कुमार

कुंदा (चतरा)। कुंदा के निवर्तमान बीडीओ सह सीओ खगेश कुमार को गुरुवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। प्रखंड में नए बीडीओ के रूप में विपिन कुमार भारती ने निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी खगेश कुमार से गुरुवार को प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। नए प्रभारी बीडीओ का स्वागत बुके देकर किया गया। वही निवर्तमान बीडीओ खगेश कुमार को माला पहनाकर व छात्रों ने चरण स्पर्श कर भावपूर्ण विदाई दी। स्थानीय लोगों ने निवर्तमान बीडीओ के कार्यकाल का प्रशंसा करते हुए कहा की कुंदा में ऐसे पहले बीडीओ हुए जिन्होंने प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर इच्छुक छात्रों के लिए शिक्षक बन गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रशासनिक कार्यों को करने के बाद बाकी बचे समय में आर्थिक रूप से कमजोर इच्छुक छात्रों को नि:शुल्क पढ़ाते थे। क्योंकि प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्व में एक शिक्षक थे इसीलिए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत होने के बावजूद भी शिक्षक के कर्तव्य को नहीं भूले। उनका कहना था कि आदर्श समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि शिक्षक ही वह व्यक्ति है जो छात्र के व्यक्तित्व का विकास कर उसमे अच्छे मूल्यों और आदर्शों को विकसित करता है जिससे कि वो आगे चलकर देश का श्रेष्ठ नागरिक बनें और देश की उन्नति एवं विकास में अपना योगदान दे सकें।

समारोह में प्रखंड प्रमुख कमला देवी, कुन्दा पंचायत मुखिया मनोज साहू, सिकीदाग मुखिया अनीता देवी, बौधाडीह मुखिया अनीता देवी, नवादा मुखिया भारत यादव, मरगड्डा मुखिया उपेन्द्र पासवान, समाजसेवी अम्बिका सिंह भोक्ता,अखिलेश प्रसाद यादव,बिनोद साव,मनरेगा बीपीओ अजय सिन्हा,समेत सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, बीएफटी, स्वयं सेवक, ब्लॉक ऑपरेटर शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *