कुंदा: नवादा के पूर्व मुखिया बिगन गंझु का निधन,गांव में शोक का लहर

रंजीत कुमार यादव

कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत के पूर्व मुखिया बिगन गंझु उम्र (65) का निधन सोमवर को हो गया। इनके निधन से गांव में शोक का लहर हैं। इनके निधन पर मुखिया भरत यादव, दिलीप यादव, नगीना गंझू, पृथिवी गंझू ने घर पर पहुंच कर परिजनों को ढाढस बंधाया। उनके घर परिवार को संतावना देते हुवे हर संभव सहयोग करने का भरोसा जताया।

मुखिया भरत यादव, दिलीप यादव ने कहा कि पूर्व मुखिया बिगन गंझु व्यक्तित्व के काफी धनी थें। इनके समाज सेवा से प्रेरित हो कर लोगो मुखिया के रूप में चुना साथ इन्ही के कार्य से पत्नि भी नवादा पंचायत का मुखिया बनी। इनके निधन पर लोगों ने काफी गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके अंतिम अग्नि संस्कार में भी शामिल हुवे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *