रंजीत कुमार यादव
कुंदा। प्रखंड क्षेत्र के बौधाडीह पंचायत के काशिलोंग गांव में स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान में कार्ड धारियों के बीच धोती साड़ी वा ग्रीन राशन कार्ड धारियों के बीच 5-5 किलो के बना चावल का पैकेट का वितरण किया गया। वितरण कुंदा प्रमुख कमला देवी, मुखिया अनिता देवी, पूर्व जिप सदस्य अनिता कुमारी, उप मुखिया भिखी देवी के द्वारा संयुक्त रूप से कार्ड धारियों के बीच किया। मौके पर जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालक गंदौरी साव उपस्थित थे। डीलर ने बताया कि सोना सोबरन योजना के तहत राज्य सरकार के द्वारा धोती साड़ी उपलब्ध कराया गया है। जिसे 27 मई को कार्ड धारियों के बीच वितरण किया गया। धोती साड़ी प्राप्त कर कार्ड धारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। वितरण के दौरान के सैकड़ों कार्डधारी मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 235








