कांग्रेस नेता डॉ आरसी प्रसाद ने किया क्षेत्र का दौरा

हजारीबाग। कांग्रेस पार्टी के स्वस्थ्य प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद ने इचाक, दारू एवं टाटीझरिया प्रखण्ड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। श्री प्रसाद सबसे पहले इचाक प्रखण्ड के देवकुली गांव पहुंचे। जहां आसमां खातून और वीरेंद्र सिंह के घर पहुंचे। जहां गाँव की समस्याओं से रूबरू हुए। फिर वहां से लुंडरू, बक्सीडीह जबकि दारू प्रखण्ड के बसरिया, पुनाय, गाडिसाडम, देवरिया, कबिलासी और टाटीझरिया के करमा पँचायत के महुवरी गए जहाँ लोगो की समस्याओं से अवगत हुए।

श्री प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को गम्भीरता से विभाग के अधिकारियों और विभागीय मंत्री तक पहुचाने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने लोगो से कहा कि जब जरूरत हो मुझे 12 बजे रात को भी याद करें आपके लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस दौरान श्री के साथ
प्रो ब्रजकिशोर मेहता, अजय वर्मा, सुधीर सिंह,
जालेश्वर यादव, प्रो दीपक कुमार, इस्माइल मिंया, इजराइल अंसारी, मंसूर अंसारी, अशोक यादव,
विशाल कुमार, संजय कुमार, शिबू कुमार, दिलीप कुमार, पतिराम कुमार, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, उपेंद्र कुमार, संजय कुमार, पायल कुमारी, तारा देवी, संतरा देवी समेत कई लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *