कलश स्थापना के साथ जोको में श्री श्री 1008 पांच दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

• जय श्री राम के नारे से गुंजा क्षेत्र, भक्ति मय हुवा वातावरण
केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के कराली पंचायत के जोको हनुमंत मंदिर में कलश स्थापना के साथ सोमवार को श्री श्री 1008 पांच दिवसीय यज्ञ सह हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हो गया। कलश स्थापना से पूर्व यज्ञ समिति के द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर से सैकड़ो श्रद्धालु माथे में कलश ले कर जोको, कराली, केरेडारी भ्रमण करते हुवे केरेडारी डैम पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण वा गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां यज्ञा चार के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना शुरू किया गया। कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। यज्ञ समिति के सचिव मुकेश वर्मा ने बताया कि 9 जुलाई से तीन दिन तक अंजनी गोस्वामी, नंदनी गोस्वामी के द्वारा प्रवचन कथा के साथ साथ भव्य झांकी का आयोजन किया जायेगा।

कलश यात्रा में शामिल लोग

मौके पर पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, जीप सदस्य अनिता सिंह, आजसू पार्टी के बड़कागांव विस प्रभारी रौशन लाल चौधरी, भाजपा नेता बालेश्वर कुमार, समिति के अध्यक्ष महादेव साव, सचिव मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय तिवारी, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, लीलाधन साव, कंचन यादव, विंदल वर्मा, प्यारी वर्मा, विनोदानंद तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, बासुदेव तिवारी, प्रभु साव, रेवा साव, बैजनाथ साव, किसुन वर्मा, रामसेवक वर्मा, मुन्ना वर्मा, निरंजन साव, दीपक साव, प्रदीप वर्मा, युगेश्वर साव, समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं शामिल हुवे।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!