केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के 11 दुर्गा मंडपो में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रा शुरू हो गया। रविवार को प्रखंड के केरेडारी मुख्य चौंक, गर्रीकला चौंक, हेंदेगिर, बुंडू, पहरा, बेलतु, चट्टीबारियातू, जोरदाग, पचड़ा, सलगा, पेटो के मंडपों में कलश स्थापना के साथ माँ दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना किया गया। दुर्गा मंडपो में या देवी सर्वभूतेषु, दया रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै देवियो नमो नम: के मंत्रोउच्चार से केरेडारी का वातावरण भक्ति मय हो गया हैं। मंंडपों के आलावें भक्तो ने घरो में मां दुर्गा का पाठ रख कर पुजा अर्चना कियें। दुर्गा पूजा को लेकर केरेडारी वासियों में काफी उत्साह है।
ढोल नगाड़े के साथ केरेडारी में निकाला गया कलश यात्रा

दुर्गा पूजा को लेकर केरेडारी मुख्य चौक में श्रद्धालुओं के द्वारा कलश यात्रा निकाला गया। केरेडारी देवी मंड़प से पारंपरिक ढ़ोल – शहनाई व साउंड के साथ श्रद्धालुओं ने मुख्य पथ होते हुवे केरेडारी डैम पहुंचे। 351 महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जल भर कर श्रद्धालु… हर हर भोले, मां दुर्गा का जय जयकारा लगाते हुवे देवी मंडप पहुंचे। जहां कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा का विधिवत पुजा अर्चना शुरू किया गया।
कलश यात्रा में विधायक अंबा प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव विस क्षेत्र बालेश्वर कुमार, उप प्रमुख अमेरिका महतो, जिप सदस्य अनिता सिंह, गीता देवी, प्रीतम सिंह, पुर्व प्रमुख संजू देवी, मुखिया सोनिया देवी, पूर्व मुखिया तापेश्वर साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, बसंत यादव, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, सीताराम महतो, रामचंद्र महतो, रामलखन महतो, बसंत महतो, प्रभू कुमार, उदय महतो, प्रबील महतो, समेत सैकड़ो श्रद्धालु शामिल थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








