कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से एनटीपीसी का 100 वां रैक कोयला पावर प्लांट के लिए रवाना, कर्मियों में खुशी

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी के सीबी कोल परियोजना ने कोल उत्पादन में 6 महीना में बेहतर रिकॉर्ड कायम किया है। 6 महीने में एनटीपीसी ने अकेले कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से 23 अगस्त को 100 वां रैक एनटीपीसी के पावर प्लांटो को भेजा। बुधवार को चट्टीबारियातू परियोजना जीएम अनिमेष जैन ने कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से कोयला लदा 100 वां रैक को हरी झंडी दिखा कर रवाना किए। इस दौरान एनटीपीसी के कर्मियों वा कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी पीएनएम के कर्मियों में खुशी का लहर दिखा। परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन ने कहा कि सीबी कोल परियोजना रोज नए कृतिमान रच रहा है। अकेले कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से आज 4 लाख टन कोयला का ढुलाई किया गया। जिसमे हमारे ट्रांसपोर्ट कंपनी वा स्थानीय रैयतों का भर पूर सहयोग रहा है। वही रैक रवाना करने के उपरांत एनटीपीसी वा पीएनएम कंपनी के द्वारा पौधा रोपण किया गया।

मौके पर एनटीपीसी के कर्मी पवन रावत, प्रवीण अखौरी, दिवाकर मिश्रा, मनोज बेहरा, विजय पंजियारा, गणपत यादव, पीएनएम कंपनी से डायरेक्टर मनीष बंसल, मोहन कुमार गुप्ता, रेलवे स्टेशन मास्टर समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *