एनटीपीसी सीबी परियोजना के द्वारा जोरदाग में दांत एवं आंख जांच शिविर का किया गया आयोजन

केरेडारी( हजारीबाग)। एनटीपीसी चट्टीबारियातू कोयला खनन परियोजना के द्वारा केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में आंख एवं दांत का इलाज हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में आंख का कुल 62 लोगों का इलाज किया गया एवं 16 का प्रैक्टिकल किया गया। वही दांत चिकित्सको के द्वारा 120 व्यक्तियों का इलाज किया गया। 09 लोगों का शुगर जांच किया गया। साथ ही ग्रामीणों का स्वास्थय जांच कर दवाइयां भी दिया गया।

चट्टीबारियातू कोयला खनन परियोजना के प्रमुख नवीन गुप्ता ने बताया कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर केरेडारी क्षेत्र के गांवों में समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस चिकित्सा शिविर में महिलाओं की जाँच के लिए महिला डॉक्टर भी उपस्थित थी।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम रंजन पासवान, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राम कुमार साव, वार्ड सदस्य कन्हैया माली, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कालो राम, किशोर साव, संजय साव समेत कई महिला पुरुष उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *