आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा के तहत मुआवजा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित बैठक सम्पन्न

चतरा :समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित मामलों का गहन समीक्षा किया गया। बैठक में उपायुक्त ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स के अंतर्गत किये जा रहे कार्य एवं पिछले बैठक में दिए गए निर्देश यथा स्पीड ब्रेकर, ज़ेबरा क्रोसिंग, साइनेज, लाइटिंग, कॉन्वेक्स मिरर आदि लगाने के निर्देश के प्रति किये गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सड़क अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और सड़क नियमों पर विशेष ध्यान देते हुए लोगों में इसकी जागरूकता बढ़ाई जाए और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करवाया जाए। इसी क्रम में उन्होंने वेंडर मार्केट को इस्तेमाल में लाने की बात कही जिससे कि मुख्य संकीर्ण मार्गों को सब्जी विक्रेताओं द्वारा आवागमन बाधित होने से रोका जा सके। उन्होंने बैठक में मौजूद बस संचालकों को निर्देश दिया की यात्री बस मार्ग में अनाधिकृत जगहों पर पड़ाव न बनाये इसका ध्यान रखा जाए।अभियोजन स्वीकृति अन्तर्गत प्रक्रियाधीन एवं निष्पादित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कारा सुरक्षा की समीक्षा में उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य किये जा रहे सम्बंधित कार्यों यथा इलेक्ट्रिक फेंसिंग, कैदियों का चिकित्सा जांच एवं पेयजल की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आपदा प्रबंधन अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा एवं अन्य से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मेगा प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत जिले में चल रहे विभिन्न मेगा प्रोजेक्ट यथा एनटीपीसी, सीसीएल, टोरी- शिवपुरी लाइन, एनएच डिवीज़न समेत अन्य प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी बैठक में उपस्थित प्रबंधन समिति एवं प्रतिनिधियों से ली। जिसके उपरांत उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की समीक्षा कर जल्द उन मामलों का निराकरण हेतु निर्देशित किया जिससे कि जिले में सभी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में उपायुक्त ने रैयतों से बात कर मुआवजा समेत अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर समाहर्ता चतरा पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, संबंधित अंचल अधिकारी, संबंधित परियोजनाओं के प्रबंधक समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *