अपने जीवन मे शिक्षा के प्रति सेवा भाव से काम करने वाले प्राचार्य हुए सेवा निवृत,आठ अप्रैल को होगी विदाई समारोह,

हजारीबाग।अपने जीवन मे शिक्षा के प्रति सेवा भाव से काम करने वाले केरेडारी के उत्क्रमित हाई स्कूल बेलतु के प्राचार्य रामनाथ महतो 31 मार्च को सेवा नृवित हो गए जिन्हें विद्यालय परिवार ने उन्हें आगामी आठ अप्रैल को समारोह आयोजित कर विदाई देंगे,1 अप्रैल 1963 को केरेडारी के गरीकला में एक किसान परिवार में स्वर्गीय रुदन महतो और माता टुकनी देवी के आंगन में पैदा हुए थे, रामनाथ मेहतो,इनकी प्रारंभिक शिक्षा गरीकला मिडिल स्कूल से शुरू हुई। इन्होंने जिला हाई स्कूल हजारीबाग से मैट्रिक परीक्षा पास किया। इन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सीतागढा हजारीबाग से पास किया। इण्टरमीडिएट और स्नातक की डिग्री संत कोलम्बा महाविद्यालय हजारीबाग से हासिल हुए। दिनांक 3/1/1987 में इन्होंने शिक्षक सेवा की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय गडियाबेंगो ,चतरा से किया।
प्राथमिक विद्यालय आराहरा बड़कागांव में 19 जुलाई 1989 में आए। दूसरा सेवा परिवर्तन में 28 अक्टूबर 2002 को मध्य विद्यालय बेलतु में आए। इसके बाद 4 नवंबर 2004 से 1 फरवरी 2010 तक प्रधानाध्यापक के रूप में गरीकला मध्य विद्यालय में सेवा दिए। 2 फरवरी 2010 से 31 मार्च 2023 तक उत्क्रमित हाई स्कूल बेलतु में प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा दिए हैं। इनके कार्यकाल में बेलतु हाई स्कूल चरम उत्कर्ष पर पहुंचा है। राजकीय मेधा छात्रवृत्ति हो या राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा सबमें हाई स्कूल बेलतु से लगातार बच्चों ने परचम लहराया है। इनके सेवाकाल में बेलतु को बुलंदी की ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *