अंचलाधिकारी वा थाना प्रभारी ने केरेडारी प्रखंड के छठ घाटों का किया निरीक्षण

केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड में महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर हैं। छठ पूजा को लेकर केरेडारी के चौक चौराहों में काफी भिंड देखने को मिल रहा हैं। सबसे अधिक भिंड फल दुकानों में रहा। छठव्रतियों वा श्रद्धालुओं पूजा के लिए खूब खरीदी कर रहे है। वहीं दूसरे ओर केरेडारी पुलिस प्रशासन भी पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी मुस्तैद दिखे। शनिवार को सीओ राम रतन वर्णवाल थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा ने केरेडारी प्रखंड के केरेडारी, हेवई स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किए।

केरेडारी मुख्य चौंक का दृश्य

निरीक्षण के दौरान सीओ राम रतन वर्णवाल ने छठ पूजा समिति को तालाब की गहराई के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, महिलाओं और बच्चों को तालाब दुर रखने हेतु ऐहतियातन बेरिकेटिंग बनाने, वालेंटियर को चिन्हित कर घाटों पर रखने और साफ सफाई करने के निर्देश दिए। आगे अधिकारियों ने पूजा के दौरान किसी तरह के अफवाह से सतर्क रहने वा स्थानीय प्रतिनिधि वा पुलिस को सूचना देने का अपील किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *