आजसू केरेडारी प्रखंड कमिटी ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस

केरेडारी। केरेडारी पंचायत भवन में आजसू कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड आंदोलन के महानायक क्रांतिकारी वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद निर्मल महतो के तस्वीर में माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो तथा संचालन प्रखंड सचिव मोहन कुमार ने की।

मौके पर केंद्रीय सदस्य पंकज साहा ने कहा की पूरे झारखंड में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया जा रहा है। आज के ही दिन उनका चमरिया गेस्ट हाउस जमशेदपुर में हत्या कर दिया गया था। इनके बलिदान पर ही झारखंड राज्य का सपना सकार हुआ। इन्हें झारखंड आंदोलन का महानायक भी कहा जाता है शहीद निर्मल महतो राजनीतिक के साथ साथ सामाजिक कार्य में भी उनका अलग पहचान था नशा का घोर विरोधी थे आजसू का गठन भी इन्ही सोच से हुवा था। सभा को केंद्रीय सदस्य लीलाधन साव, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, जिला प्रवक्ता रविशंकर जायसवाल ने भी संबोधित किया।

मौके जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा, आजसू केरेडारी महिला प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, मनोहर साव, मो. काशिम, देवनारायण राणा, महावीर महतो, जैमु निशा, गीता देवी, अनिता देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!