केरेडारी में समाजसेवी स्व. रामा महतो की पुण्यतिथि मनाया गया

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के छोटकी हेवई स्थित सरदार भगत सिंह युवा क्लब के प्रांगण में समाजसेवी सह समाज सुधारक स्वर्गीय राम महतो की तीसरी  पुण्यतिथि मनाई गई। परिजनों वा अतिथियों ने स्वर्गीय राम महतो के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किए।


कार्यक्रम में शामिल केरेडारी उत्तरी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी, समाजसेवी निरंजन साव, समाजसेवी सह सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, कृषि विशेषज्ञ मीनू महतो, हेवई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दुबे, हेवई पंचायत समिति सदस्य साजन कुमार, केरेडारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, बड़कागांव कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, फागू साव पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने इनके विचारों को सराहा। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय महतो समाज के एक आदर्श और महान व्यक्ति थे जिन्होंने शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए कई सराहनीय काम किया। उनका जीवन सादगी से भरा एवं संपूर्ण समाज को समर्पित था। महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के प्रति उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार ने किया।


मौके पर वार्ड सदस्या श्रीमति उषा देवी, जगदेव ठाकुर, अनिल कुमार, तिलेश्वर कुमार समेत कई लोग  उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *