प्रतापपुर के हुमाजांग पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

प्रकाश कुमार/ प्रतापपुर

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का अयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय दास, हुमाजांग पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष मोती पासवान, मुखिया संघ के अध्यक्ष किशोर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदू यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम, सिदकी पंचायत के मुखिया सुरेश राम, कांग्रेस नेता अशोक वर्मा तथा बीपीएम नीरज सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, आधार, अबुआ आवास, मत्स्य, जेएसएलपीएस, अंचल विभाग, राशन कार्ड, बाल विकास परियोजना, जाब कार्ड,राशन कार्ड, वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लगभग 500 से ज्यादा आवेदन आया। सबसे ज्यादा करीब 400 आवेदन अबूआ आवास के लिए प्राप्त हुआ। जिसका ऑन द स्पॉट निबंधन कर दिया गया।

मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय दास ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत सरकार जनोपयोगी एवं आम जनता के लाभ के लिए बनाए गए योजनाओं का लाभ घर घर जाकर दे रही है। लोगों का इसका अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। तत्पश्चात बीडीओ, पंचायत की मुखिया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शिविर में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। शिविर में अशोक भगत के द्वारा सैकड़ों लोगों बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *