नहाय खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ महुआडांड में शुरू

छठ वर्तीयों के लिए महुआडांड हिन्दू महासभा के द्वारा लागत मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराया

महुआडांड। सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। शुक्रवार को छठ व्रती कद्दू की सब्जी अरवा चावल का भात चने की दाल सहित विविध व्यंजन बनाकर भगवान को भोग लगाए। साथ ही भोजन कर छठ पूजा शुरू किए। पर्व को लेकर व्रतियों में काफी उत्साह है। लोग तैयारी में जुट गए हैं। बाजार से सामान की खरीदारी कर रहे हैं।

छठ वर्तीयों के लिए महुआडांड हिन्दू महासभा के द्वारा लागत मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराया

 स्थानीय दुर्गा बाडी परिसर मे महापर्व छठ पूजा को लेकर महुआडांड़ हिन्दू महासभा की ओर छठ व्रतीयों के लिए लागत राशि पर पूजा सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही गरीब तबके के लोगो के लिए फ्री मे छठ पूजा की सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। जानकारी देते हुए हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा की छठव्रती की आर्थिक स्थिति ठीक नही है, या कोई निःशुल्क मे सामग्री प्राप्त करना चाहते है तो उन्हे भी हिन्दू महासभा सामग्री उपलब्ध करा रही है। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी छठव्रती से आग्रह किया है कि वे स्थानीय दुर्गा बाडी परिसर से सामग्री प्राप्त कर सकते है। छठ व्रतीयों के लिए धोती साडी कपड़ा भी उपलब्ध कराया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *