बड़कागांव मुख्य चौक में जाम से परेशान हैं लोग, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद वा भाजपा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साहू जाम में फंसे



जाम से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना होता है राहगीर समय पर गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं

बड़कागांव। हजारीबाग जिला के बड़कागांव का मुख्य चौक में सड़क जाम की समस्या बरकरार हैं। आए दिन बड़कागांव मुख्य चौंक में हमेशा जाम में लोग फंसते रहते है। जाम के कारण राहगीर अपने तय समय पर अपने गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंच पाते हैं। सड़क जाम के कारण विधायक अंबा प्रसाद एवं दूसरी ओर भाजपा रामगढ़ प्रभारी राजू साहू जाम में फंसे हुए नजर आए। जाम ऐसी थी की लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मुख्य चौक से अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हुए।

सड़क में बना दुकानों का स्टॉल से लगता है जाम

बड़कागांव चौक में जाम लगना कोई नई बात नहीं है। बड़कागांव मुख्य चौक में आए दिन हमेशा जाम लगता रहता है। और खासकर जब कोई पर्व त्यौहार नजदीक हो तो प्रत्येक दिन, दिन भर जाम ही जाम नजर आता है। जाम लगने का मुख्य कारण पर्व एवं त्यौहार में खासकर ऐसा देखा जाता है की दुकानदार अपने दुकान में सामान बेचते ही हैं लेकिन दुकान के बाहर बड़ी-बड़ी स्टॉल लगा देते हैं। जिससे सामानों की खरीदारी करने वाले लोगों का भीड़ सड़कों पर ही नजर आता है। साथ ही साथ सामानों की खरीदारी करने वाले जो लोग मुख्य चौक आते हैं। वे लोग अपने-अपनी टू व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी को सड़क के किनारे ही पार्क कर देते हैं। जिससे हमेशा जाम ही जाम नजर आता है। सड़क जाम के समस्या पर पुलिस प्रशासन भी मौन रहते है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *