केरेडारी: पचड़ा के चिरुवा टांड के जर्जर कुआं में मिला युवक का सड़ा हुवा शव, लोगो में भय का माहौल

केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के पचड़ा के चिरुवा टांड के एक जर्जर कुआं में युवक का सड़ा हुवा शव मिला। शव का पहचान पचड़ा के जितेन्द्र साव उर्फ घोघन साव उम्र 30 वर्ष पिता मिठु साव के रूप में किया गया हैं। कुआं में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सन सनी फैल गया हैं। ग्रामीणों के सूचना पर केरेडारी पुलिस घटना स्थल में पहुंच कर शव को कब्जे में लिया हैं।
घटना गुरुवार संध्या 5 बजे की हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जितेंद्र साव पिछले दो दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने काफी खोज बिन किए परंतु कोई पता नहीं चला। गुरुवार को कुछ लोग उस कुआं के पास पहुंचे तो पानी में तैरता हुवा शव दिखा। कुआं में शव होने की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गया। देखते ही देखते शव को देखने के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों के सूचना पर केरेडारी पुलिस ने युवक के शव को कुआं से निकाला। और शव को कब्जे में कर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। युवक का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर मिलने से लोगो में भय का माहौल हैं। युवक सात महीना पूर्व मुंबई से काम कर घर पचड़ा लौटा था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *