हंटरगंज में पायोनियर के द्वारा फसल कटाई वा किसान गोष्ठी का आयोजन

हंटरगंज। विश्व के अग्रणी बीज कम्पनी कोर्टवा एग्रीसाइंस द्वारा हंटरगंज के कटैया में फ़सल कटाई सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे 27 पी 37 पायोनियर धान 25 वर्ग मी. कटाई करने पर 19kg वजन आया तथा अन्य कम्पनी को 25 वर्ग मी में कटाई करने पर 14kg आया कम्पनी के टेरेटरी मैनेजर निवारण पाण्डेय तुलनात्मक तरीके से गणना कर बताया कि 27 पी 37 अन्य कम्पनी से 8 किवंटल प्रति एकड़ उपज ज्यादा हैं। कम्पनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि राजकुमार यादव ने किसानों को 27 पी 37 के गुणों से अवगत कराया। इसके अलावे सब्जी में लगने वाले कीटो और बीमारियो के बारे में अवगत कराया गया।

मौके पर भोला यादव, सुरेन्द्र यादव, रामचंद्र प्रजापति, कैलाश सिंह, महावीर सिंह समेत कई किसान उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *