केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी में दीपावली त्योहार की खुशियां मातम में तब्दील हो गया। त्योहार में घर का निपाई पुताई के लिए मिट्टी लाने गई महिला का मौत मिट्टी में दबने से हो गया। मृतक थाना क्षेत्र के ओमें निवासी भोला महतो के 29 वर्षीय पत्नि सबिता कुमारी हैं। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की हैं। महिला के मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि केरेडारी के ओमें निवासी मृतक सबिता देवी आस पास के महिलाओं के साथ घर का पुताई के लिए सफेद मिट्टी लाने केरेडारी के बड़काआम गई थी। मिट्टी खुदाई करने के दौरान अचानक मिट्टी का चाल धंस गया। जिसमे महिला बुरी तरह से दब गई, साथी महिलाओं के शोर मचाने पर आस पास के लोगो के सहयोग से महिला को मिट्टी से हटा कर महिला को बाहर निकाला गया। तब तक दम घुटने से महिला की मौत गई। मृतक के परिजन घटना स्थल पहुंच कर शव को केरेडारी सीएचसी ले कर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला का दम घुटने से मौत होने की बात बताया। मृतक महिला अपने पीछे दो बच्ची वा एक बेटा को छोड़ गई हैं। मां की मौत पर बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








