आफत में मरीजों की जान, बिना डॉक्टर के बरदौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

करोड़ो की लागत से बना स्वास्थ्य केन्द्र, ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है कोई लाभ

सूरज कुमार


महुआडांड़। महुआडांड प्रखंड अंतर्गत बरदौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले चार महीनों से चिकित्सक विहीन है। विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक नहीं होने के कारण गम्भीर रूप से बीमार मरीज यहां आने से भी कतराते हैं। इसके आलावे बरदौनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को 15-20 किलोमीटर दूर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आना पड़ता है। सभी सुविधाओं से युक्त होने के बावजूद मरीजों को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता। अस्पताल की जिम्मेदारी यहां न्युक्त नर्स एवं लैब टेक्निशियन पर छोड़ दिया गया है। जिनके द्वारा मरीजों के चिकित्सा की पुरी जिम्मेदारी संभाली जा रही है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर पीएचसी का निर्माण कराया गया। लेकिन इसके संचालन को लेकर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल में बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां ना तो बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले टीके और न ही मरीजों को आपातकाल में दवा एवं इन्जेकशन की सुविधा उपलब्ध हो पाती है। हालांकि अस्पताल में फ्रिज समेत अन्य उपकरण भी उपलब्ध है, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण शाम होते ही अस्पताल में अंधेरा वा सन्नाटा पसर जाता हैं। वही रात्रि में यहां किसी भी प्रकार कि सुविधा मिलना मुश्किल है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। जिससे यहां के लोग काफी परेशान रहते हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *