केरेडारी में पंचायत समिति सदस्यों का मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

बैठक में छाया रहा शिक्षा विभाग के लापरवाही का मामला

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों का मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सुनीता देवी वा संचालन बीडीओ अमित कुमार ने किया। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों वा अधिकारियों ने मनरेगा, 15 वें वित्त योजना, पीडीएस, पीएम आवास, राजस्वा, आंगनबाड़ी, शिक्षा, स्वच्छता समेत अन्य विभागों के कार्यों का समीक्षा किये। बैठक में शिक्षा व्यवस्था पर खूब चर्चा हुवा। जनप्रतिनिधियों ने कहा केरेडारी में शिक्षा विभाग के कर्मी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कई शिक्षक विद्यालय में हाजरी बना कर चौंक चौराहों में घूमते रहते हैं। सीआरपी लोग अपने क्षेत्र से गायब रहते हैं। विद्यालयों में आज भी गैस के बजाय कोयला में खाना बनाता हैं, साथ ही बच्चों को एक साथ बैठा कर खाना नही खिलाया जाता हैं। इन बातों पर बीडीओ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया हैं। साथ ही बीडीओ ने कहा की बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना शिक्षको को भारी पड़ेगा। वही सभी जनप्रतिनिधियों को सप्ताह में दो दिन विद्यालय में जांच करने का सलाह दिए। सीओ राम रतन वर्णवाल ने कहा की रैयती जमीन का मोटेसन लागातार किया जा रहा हैं। जमीन के रशीद का ऑनलाइन करने का काम हो रहा हैं। अंचल कार्यालय में मैन पॉवर का कमी हैं, जिससे काम करने में काफी परेशानी होती हैं।
बीएओ अनुज कुमार ने कहा रवि फ़सल का खेती में केसीसी के लिए आवेदन लोग कर सकते हैं। कृषि विभाग के द्वारा हरेक गांव में 3 क्विंटल सरसों वा 42 क्विंटल चना का आपूर्ति किया जायेगा। वहीं एमओ ने कहा की कई गरीबों का सफेद राशन कार्ड निर्गत किया गया हैं, वैसे लोग अपना कार्ड जमा करके पीएच या ग्रीन राशन कार्ड ले सकते हैं। साथ ही सरकार के द्वारा गरीबों के राशन के उपलब्ध 10 रुपया का उपयोग करने से संबंधित जानकारी दिए। पीएम आवास के संबंध में कर्मियों ने कहा 111आवास लंबित हैं। जिसका कार्य जारी हैं। जल्द ही कार्य को पूर्ण करने की बात कहे।

बैठक में सीओ रामरतन वर्णवाल, उप प्रमुख अमेरिका महतो, बीपीओ सुमन कुमार, पंसस अनिता देवी, मीनाक्षी देवी, साजन पासवान, अरविंद साव, देवनरायन महतो, सुरेश भुईयां, जागेश्वर साव, इकबाल सिंह, पूनम देवी, कुंवर साव, महेंद्र रजक, चंद्रिका रजक, ज्वाला कुमार, अशोक कुमार, उमेश दास, निलेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थें।



बैठक में महिला जनप्रतिनिधियो के पतियो को भाग लेने पर मनाही


पंचायत समिति के बैठक में केरेडारी प्रखंड के चार महिला पंचायत समिति सदस्यों के पति शामिल हुवे थे। सरकारी बैठक में जन प्रतिनिधियों के पति के शामिल होने पर बीडीओ अमित कुमार वा सीओ रामरतन वर्णवाल ने नाराजगी व्यक्त किए। साथ ही इन लोगो को आगे के बैठक में नही आने का निर्देश दिए हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *