महुआडांड प्रखंड में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शुरू

महुआडांड। प्रखंड में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शनिवार से शुरू किया गया। यह कार्यक्रम 9 दिसंबर तक चलाया जाएगा। निबंधन निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं बीएलओ का उत्साहवर्धन करने के लिए मनिका विधानसभा क्षेत्र के अनेक मतदान केंद्र का भ्रमण कर उपस्थित बीएलओ संग सेल्फी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। श्री दुबे ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में आप सभी बीएलओ की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर 2023 तक मतदाता सूची में अपना निबंधन, सुधार एवं पुनरीक्षण अवश्य करवाएं। सभी पात्र नागरिक, जो 1 अक्टूबर 2024 को या पहले 18 वर्ष के हो जायेंगे, फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में पंजीकरण करायें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *