गुरिया में श्रृद्धालुओं ने मां भगवती को गाजे बाजे व हर्षोल्लास के साथ किए विदाई

प्रतिमा विसर्जन से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समिति के लोगो को चुनरी व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

प्रकाश कुमार

प्रतापपुर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के पंचायत बभने के ग्राम गुरिया में बुधवार को मां दुर्गा विसर्जन गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर किया गया। श्रद्धालु मातारानी के जयघोष करते हुए सिदकी स्थित गांव बड़े जलाशय में संध्याकालीन भगवती के आरती मंगल के साथ ही प्रतिमा विसर्जित की गई।

मौके पर बभने मुखिया संगीता देवी ने पुजा समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार राणा, संतोष कुमार साहू सचिव, अमन कुमार दास कोषाध्यक्ष, रजनीश कुमार उपाध्यक्ष, अंबुज कुमार, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा,पवन कुमार दास,राजा कुमार ,ब्रजकिशोर प्रसाद, विकास कुमार, ऋषिका को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *