महुआडांड: नव दुर्गा के प्राण प्रतिष्ठा के साथ खुला माँ दुर्गा का पट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह ने नवनिर्मित स्टेज एवं पुजा पंडाल का किया विधिवत उद्घाटन।

महुआडांड। “प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी” शनिवार को महासप्तमी के शुभ मुहूर्त पर महुआडांड प्रखण्ड स्थित महुआडांड़, रामपुर, राजडंडा, बोहटा, बराही, नेतरहाट, हामी व चटकपुर स्थित सभी माँ दुर्गा माता का पुजा पंडालों का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। इस अवसर पर पुरा क्षेत्र निरंतर मंत्रोचार और भक्ति संगीत से गुंजायमान हो उठा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही मिल रही है।
महासप्तमी के शुभ मुहूर्त पर शनिवार को महुआडांड स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में बनी नवनिर्मित स्टेज एवं पुजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह ने पुजा व नारियल फोड़कर कर एवं फीता काट कर किया। इससे पूर्व पंडित सर्वेश पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किए।

महुआडांड के इतिहास में पहली बार दुर्गा बाड़ी में बनी पुजा पंडाल लोगों का आकर्षण का केंद्र बना है। लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। बताते चलें कि कई वर्षों से हिन्दू समाज के महिला पुरूष एवं बच्चों की पंडाल निर्माण कराने की मांग चली आ रही थी। लोगों ने इसके लिए महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल एव पूरी कमेटी को बधाई दी है।

आश्वासन। महुआडांड पहुँचे लोकप्रिय विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के मांग पर महुआडांड दुर्गा बाड़ी परिसर का चहारदिवारी एवं पेभर ब्लाॅक करने का आश्वासन दिये। इसके लिए हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तहेदिल से विधायक रामचंद्र सिंह का धन्यवाद दिया।

मौके पर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे, एसडीपीओ राजेश कुजूर, हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, 20सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड उपप्रमुख अभय मिंज, 20सूत्री सदस्य रामनरेश ठाकुर, हिन्दू महासभा के संरक्षक बृजमोहन जायसवाल, उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद, महामंत्री भानु प्रसाद, बिहारी जायसवाल, बिजय जायसवाल, अंकुश जायसवाल, सुनील कुमार सोनी, विकास कुमार शर्मा, अजय प्रसाद, रामनाथ यादव, संदीप कुमार गुप्ता, मनोज जायसवाल (किराना), प्रशांत सिंह, हीरालाल प्रसाद, युवा कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर, असीम जफर, बिहारी सिंह, प्रेम यादव, नुरूल अंसारी, बसारत अली आदि मौजूद थे।


विधायक ने किया महुआडांड़ के पूजा पंडालों का दौरा

महुआडांड़। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने शनिवार को प्रखंड के मुख्य पूजा पंडालों का दौरा कर जगत जननी मां दुर्गे का आशिर्वाद प्राप्त किया। अपने दौरा के क्रम में विधायक सिंह ने चटकपुर, हामी, बोहटा, राजडण्डा, रामपुर, महुआडांड़ समेत ग्रामीणों क्षेत्रों में स्थापित की गई माँ दुर्गे की प्रतिमा का अनावरण कर पूजा अर्चना भी की।

मौके पर एसडीएम बिपिन कुमार दुबे, एसडीपीओ राजेश कुजूर, 20सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड उपप्रमुख अभय मिंज, रामनरेश ठाकुर, अजीत पाल कुजूर, नुरूल अंसारी, बिहारी सिंह, बसारत अली मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *