मां काल रात्री के पूजन के साथ खुला पट, दुर्गा मंडपों में पूजा के उमड़ा श्रद्धाओं का जन सैलाब



केरेडारी। केरेडारी प्रखंड में शारदीये नवरात्र धुम धाम से मनाया जा रहा हैं। शनिवार को प्रखंड के केरेडारी, गर्रीकला, बेलतु, बुंडू, पहरा, सलगा, पचड़ा, जोरदाग, चट्टीपेटो, चट्टी बरियातू के दुर्गा मंडपो में मां दुर्गे के नौ स्वरूपो में मां काल रात्री का पूजा अर्चना किया गया। मां कालरात्रि के पुजा अर्चना के साथ ही मां दुर्गा का पट श्रद्धालूओं लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिये माता के दरवार में श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। पूजा पंडालो में मां दुर्गा के पुजा अर्चना के लिये श्रद्धालुओ का भीड उमड़ पड़ा। केरेडारी दुर्गा मंडप में पंडित युगल किशोर पांडे ने मां दुर्गा का विधिवत पुजा अर्चना करवायें।

पूजा पंडालों में लगा विद्युतसज्जा बना आर्षक का केन्द्र


शारदीय नवरात्र शुरू होते ही केरेडारी प्रखंड के सभी पुजा पंडाल अपने आकर्षण की छटा बिखेर रही हैं। केरेडारी मुख्य चौक, चट्टीबारियातु, गर्रीकला के दुर्गा पंडाल मेंं लगा विद्युतसज्जा आर्षक का केन्द्र बना हुवा हैं। रात्री में यहां की बिधुत्त सजा देखते ही बनता हैं।

केरेडरी में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च में शामिल पदाधिकारी वा जवान

दुर्गा पूजा शांति में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर केरेडारी पुलिस प्रशासन ने केरेडारी पंचायत में फ्लैग मार्च निकाला। केरेडारी सीओ रामरतन वर्णवाल, बीडीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा ने जवानों के साथ केरेडारी का भ्रमण किए और केरेडारी मुख्य चौंक वा गांव में लोगो से मिल कर दुर्गा पूजा शांति पूर्वक मानने का अपील किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *