केरेडारी में नमों फुटबॉल टूर्नामेंट अयोजन, खेल में भाग लिए 40 टीमें
केरेडारी। केरेडारी कृषि फार्म मैदान में सदर विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य से नमों फुटबॉल टूर्नामेंट का अयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जेपी पटेल, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप फुटबॉल में किक मार कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुवे अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किए। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नमों फुटबॉल टर्नामेंट के माध्यम से युवाओं के प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा हैं। खिलाड़ी खेल में बेहतर प्रदर्शन कर जिला वा राज्य का नाम रोशन करें। मैं खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ा हूं। किशुन कुमार दास वा जेपी पटेल ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन पर जोर दिए। वही विधायक किशुन कुमार दास ने खिलाड़ियों के लिए कृषि फार्म मैदान का समतली करण करने की घोषणा किए। उद्घाटन मैच मनातू बनाम बुंडू के बीच हुवा। दोनो टीम के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ के खेल में हिस्सा लिया।

मौके पर मंडल मंत्री अवधेश सिंह, केरेडारी महामंत्री नरेश महतो, बालगोविंद सोनी, उदय लाल गुप्ता, उपेंद्र सिंह, बद्री नारायण सिंह, बसंत यादव, अनिल मिश्रा, राठौर सिंह, रंजीत मेहता, जयनारायण प्रसाद मेहता, अक्षयबट पांडेय, महिला मोर्चा ओबीसी हजारीबाग मंजू गुप्ता सुमन, अरविंद सिंह, बैजनाथ तिवारी, जगदीश सिंह, बासुदेव पासवान, आशेश्वर यादव, महेंद्र सिंह, बहादुर राम, पंकज साहा, मोहन कुमार, जय राम, राजेश कुमार, कन्हाई लाल माली समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








