दुर्गापुजा को लेकर नेतरहाट थाना में शांति समिति की बैठक, पुजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने पर दिए जोर

लातेहार। लातेहार उपायुक्त एवं लातेहार पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देशानुसार नेतरहाट थाना परिसर में नेतरहाट थाना प्रभारी बंधन भगत के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने को ले कर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कई प्रकार के दिशा-निर्देश दिया गया। कहा गया कि दशहरा का त्योहार आने वाला है। इसे लेकर सरकार का जो निर्देश प्राप्त है उसी आधार पर त्योहार मनाना है। जहां जहां से भी कार्यक्रम का आयोजन होता है या मूर्ति विसर्जन होता है। वैसे स्थानों पर समिति के लोग सीसीटीवी लगाएं ताकि हर एक बात की जानकारी प्राप्त हो सके। और सोशल मीडिया में किसी तरह का भी भ्रामक खबर फैलाई जाती है। तो इसकी सूचना तत्काल थाना को दें। भ्रामक खबर फ़ैलाने वालों पर थाना पुलिस के द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *