सभी दुर्गा पूजा समितियों को दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का दिया निर्देश
कुमार प्रकाश
प्रतापपुर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में बुधवार को आगामी दुर्गा पूजा को मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी नित्यानंद दास एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास ने संयुक्त रुप से किया तथा संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लव कुमार ने किया। बैठक में दोनों समुदायों ने आगामी दुर्गा पूजा को शांति पूर्वक एवं सामाजिक सौहार्द वा आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया।
बैठक में पंचायत वार मनाए जाने वाले दुर्गा पूजा, स्थापित किए जाने वाले प्रतिमाओं तथा होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से समीक्षा किया गया। बैठक में दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों को पूजा पंडालों में आगलगी सहित अन्य आपात स्थितियों से निबटने के लिए पानी, बालू सहित अन्य सामाग्रियों को रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








