जिला स्तरीय सिद्धो कान्हु युवा खेल क्लब गठन, क्लब के जिला अध्यक्ष बने शुभम कुमार उर्फ गोलू

प्रकाश कुमार/प्रतापपुर

प्रतापपुर (चतरा)। जिला स्तरीय सिद्धो-कान्हु युवा खेल क्लब का गठन एवं निबंधन हेतु चतरा समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय ने की। वही बैठक में चतरा जिला के प्रखंडों में चयनित सिद्धों कान्हु युवा खेल क्लब के सभी अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। वही बैठक में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी चतरा द्वारा विभागीय अधिसूचना के बारे में उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया। साथ ही साथ बताया की राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सिद्धों कान्हु युवा खेल क्लब के गठन का निबंधन किया जा रहा है। वही बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए उपस्थित सभी प्रखंड स्तरीय खेल क्लब के चयनित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा लॉटरी के माध्यम से जिला स्तरीय सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लब के अध्यक्ष शुभम कुमार उर्फ गोलू को चुना गया। लोगो टीम अध्यक्ष को खूब बधाई दिए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!