महुआडांड प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार


महुवाडांड। महुआडांड प्रखंड में भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन धूम-धाम से मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न इलाको में पूरा दिन उत्सव सा माहौल रहा। सुबह-सुबह ही भाईयों ने स्नान-ध्यान कर रक्षा बंधन की तैयारी की वहीं बहनो ने राखी बांधने के लिए तिलक, रोड़ी, राखी के साथ-साथ भाई की पसंद वाली मिठाईयों से थाली सजाया। रक्षा बंधन के अवसर पर उपवास रखते हुए बहनों ने भाई को राखी बांधी। इस अवसर पर भाईयों ने बहन की रक्षा के लिए रक्षा संकल्प लिया।


दिन भर राखी के लिए निकले भाई बहन

प्रखंड क्षेत्र के आस-पास रहने वाले भाईयो ने दिन भर घुम-घुम कर राखी बंधवाया। वहीं कई बहनों ने भाइयो के घर जाकर राखी बांधी और रक्षा संकल्प लिया। दिन भर रक्षा बंधन की धूम रही। बच्चे हो या बड़े सभी में राखी का उल्लास देखा गया।

भाईयों ने दिए उपहार

भाई व बहन ने एक दुसरे की लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी। बहनों ने रक्षा सूत्र बांधने के बाद भाईयों को मिठाईयां खिलाई तो भाईयों ने भी एक से बढ़कर एक उपहार देकर बहनों को खुश किया। साड़ी, सूट, ज्वेलर्स, मोबाईल आदि देकर भाईयों ने बहन के चेहरों पर चमक बिखेरी। रक्षा बंधन के बाद लोगों ने पारंपरिक पकवान खीर-पुड़ी, पुआ आदि का जमकर लुफ्त उठाया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *