महुआडांड। भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन 31 अगस्त को दिन भर मनाया जायेगा। महुआडांड दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी सर्वेश पाठक ने बताया कि उदया पूर्णिमा 31 अगस्त को ही है। 30 अगस्त के दिन 12बजे से 31 अगस्त के सुबह 7.45 तक है। इस दिन सूर्योदय 5.30 पर है।
इसलिए सूर्योदय से लेकर लगभग 130 मिनट तक पूर्णिमा है। और उदया तिथि को पकड़ने के लिए सूर्योदय से 48 मिनट से अधिक जो तिथि होगी वही तिथि उदया तिथि मानी जाती है। इस तरह सम्पूर्ण पूर्णिमा 31 अगस्त को ही मनाना शास्त्र सम्मत है। इस दिन चन्द्रमा भी अपनी उच्च राशि में होगा। यह व्यवहारिक भी है। 30 अगस्त को शाम 8.50 तक भद्रा भी है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 284








