भूखे बच्चों ने विद्यालय में किया जम कर हंगामा
केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पेटो में मध्यान भोजन में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। यहां विद्यालय सचिव वा विद्यालय प्रबंधन समिति के लापरवाही से 22 अगस्त को 150 से अधिक बच्चों को दोपहर का भोजन नही मिला। बच्चें भोजन के अभाव में भूखे रह गए। मध्यान भोजन नहीं मिलने पर विद्यालय के बच्चों ने जम कर हंगामा किया। बच्चों ने बताया कि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वा सचिव के द्वारा बच्चों के उपस्थिति के अनुसार भोजन नही बनाया जाता है। जिस कारण आए दिन भोजन घट जाता हैं। साथ ही बच्चों ने विद्यालय प्रबंधन के द्वारा निम्न गुणवत्ता वाला भोजन देने का भी शिकायत पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव वा मुखिया प्रतिनिधि गुरुदयाल साव से किए।
355 बच्चों का उपस्थिति में 30 किलो चावल का बना था भोजन

बच्चों को मध्यान भोजन नही मिलने पर पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव वा मुखिया प्रतिनिधि गुरुदयाल साव ने बताया कि विद्यालय की विधि व्यवस्था काफी लचर है। मंगलवार को विद्यालय पंजी में 355 बच्चों का उपस्थिति दर्ज था, परंतु विद्यालय में 355 बच्चों में 20 से अधिक बच्चे गायब थे। विद्यालय पंजी में 355 बच्चों का उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद बच्चों के लिए मात्र 30 से 34 किलो चावल का भोजन बनाया गया था। भोजन कम बनने के कारण 150 से अधिक बच्चों का भोजन नही मिल सका। वही अन्य बच्चों के भोजन में कम मात्रा में दाल डाला गया था। इन्होंने आगे बताया कि विद्यालय सचिव के द्वारा विद्यालय विकास के राशि 75 हजार रूपया का भी दुरुपयोग किया गया है। तय मानक के अनुरूप विद्यालय का कार्य नही कराया गया। विकाश राशि से भी अधिक का कार्य सचिव के द्वारा कराया गया है। जिसका हिसाब भी सचिव के द्वारा नही दिया गया है। 75 हजार रुपया खर्च करने के बावजूद 20 हजार रुपया से अधिक विकास कार्य का मजदूरी वा मेटेरियल बकाया है।
क्या कहते केरेडारी बीईइओ
केरेडारी बीइईओ नागेश्वर सिंह ने कहा मामला संज्ञान में आया हैं। बच्चों के भोजन नही मिलना सचिव वा प्रबंधन समिति के लापरवाही हैं। लापरवाही बरतने वाले समिति वा सचिव पर तर्क संगत कार्रवाई किया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








