सामुदायिक पुलिसिंग फुटबॉल टूर्नामेंट में क्वाटर फाइनल में पहुंचे आठ टीमों को मिला जर्सी वा फुटबॉल

क्वाटर फाइनल हुवा संपन्न,सेमी फाइनल में पहुंचे 4 टीम


केरेडारी। केरेडारी कृषि फार्म मैदान में विगत 15 अगस्त से हज़ारीबाग पुलिस के द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग फुटबॉल टूर्नामेंट में आठ टीमें क्वाटर फाइनल में जगह बनाया है। बुधवार को 8 टीम क्वाटर फाइनल मैच खेला। जिसमे पहला मैच खेलते हुए हिंदुस्तान क्लब केरेडारी ने अम्बेडकर क्लब केरेडारी को ट्राइब्रेकर के सहारे हराया। वहीं दूसरे क्वाटर फाइनल में किसनपुर ने ट्राइब्रेकर के सहारे ही गर्रीकला टीम को हराया। तीसरा मैच एन जी ग्रुप केरेडारी थाना बनाम रेलवे साइडिंग शिवपुर के बीच खेला गया इसमे एन जी ग्रुप ने 0-4 से जीत दर्ज किए। Ng ग्रुप के खिलाड़ी 13 नम्बर पीयूष कुमार ने दो गोल मारा, जबकि एक गोल थाना प्रभारी एनजी केरकट्टा ने एक गोल अन्य खिलाड़ी ने गोल किया। अंतिम क्वाटर फाइनल मैच में एफ सी क्लब खलारी बनाम एफ सी क्लब इतिज के बीच हुवा। जिसमे खलारी ने मैच जीता।

एनजी ग्रुप केरेडारी

क्वाटर फाइनल में पहुंचे टीमों को एक सेट जर्सी और एक फुटबॉल दिया गया

थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा ने क्वाटर फाइनल में पहुंचे 8 टीमों को एक सेट जर्सी और एक फुटबॉल उपहार स्वरूप भेंट किया। इस टूर्नामेंट में थाना प्रभारी की एक टीम खेल में शामील होकर सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य “आम जनता और पुलिस के बीच की दूरियों को कम करने का काम कर रहे है। रोज हजारों की भीड़ में पुलिस और पब्लिक की मैत्री पूर्ण व्यवहार काफी सराहनीय देखने को मिल रहा है।

मौके पर थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा, चट्टीबारियातु मुखिया झरीलाल महतो, पेटो मुखिया प्रतिनिधि गुरुदयाल साव, गर्रीकला मुखिया हितनारायन साव, पूर्व मुखिया केरेडारी तापेश्वर साहू, पूर्व रेफरी रामकृष्ण राणा, थाना के पुअनि सुजीत होरो, सअनि सिधेश्वर पंडित,अनिल कुमार,मो जब्बार, अमरेंद्र कुमार,लालजी बेग,मुन्सी टुकेश्वर कुमार, दिनेश कुमार, खेल संचालनकर्ता विकास कुमार, अमीर अंसारी, ज्ञानी कुमार, अनिल कुमार महतो, मो काशिम मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *