चंद्रगुप्त कोल परियोजना के विस्थापित रैयतों वा अधिकारियों ने किया बैठक, रैयतों ने सीसीएल से मांगा अपना हक

सीसीएल गैर मजरूआ, जंगल झाड़ी वा रैयती का सत्यापन एक साथ कराएं : रैयत




अनिल कुमार माली
केरेडारी ( हजारीबाग)। चंद्रगुप्त कोल परियोजना से विस्थापित रैयतों का जन सभा पचड़ा पंचायत भवन प्रांगण में किया गया। बैठक का आयोजन मुखिया महेश प्रसाद साव के अध्यक्षता में हुवा। बैठक में सीसीएल के आम्रपाली चन्द्रगुप्त कोल परियोजना जीएम अमरेश सिंह, पुर्व मंत्री योगेंद्र साव, प्रमुख सुनीता देवी, एमडीओ होल्डर सुशी इंफ्रा के जीएम आरएस यादव वा पचड़ा, सिझूवा, नौवाखाप के रैयत शामिल हुवे। पंचायत भवन में रैयतो ने सीसीएल प्रबंधन से माइंस खुलने से पहले लोगो को प्रशिक्षण देकर रोजगार देने, गैरमजरूवा जमीन, जंगल झाड़ी वा रैयती को एक साथ सत्यापन गांव में कैंप लगा कर करने, जमीन सत्यापन कराकर नौकरी देने, जमीन विहीन लोगो को भी नौकरी देने, तीनों गांव के रैयतों को हजारीबाग जिला में एक ही जगह बसाने, लोगो को पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा वा स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का मांग किए। लोगो के मांगों पर विचार करते हुवे जीएम अमरेश सिंह ने कहा कि गांव 3600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। चट्टीबारियातू, नौवखाप, पचडा, सिझुवा, में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। जंगल झाड़ी वा गैरमजरूआ जमीन का मुआवजा रैयतों को नहीं मिलेगा। जंगल झाड़ी वा गैरमजरूआ जमीन का सत्यापन होने पर प्रति दो एकड़ में 1 आदमी को नौकरी मिलेगा। वही रैयती जमीन का मुवावजा 9 लाख रुपया प्रति एकड़ वा प्रति दो एकड़ में नौकरी मिलेगा। नौकरी नहीं लेने पर 15 लाख एक मुस्त मुआवाजा मिलेगा। विस्थान में 5 डिसमिल जमीन रैयतों को मिलेगा। हजारीबाग जिला में ही जमीन का देखा जा रहा जहां सभी लोगो को बसाया जाएगा। साथ ही लोगो को तय मानक के अनुसार लोगो सारा सुविधा मिलेगा। लोगो 2013 जमीन अधिग्रहन नियम के तहत जमीन का मुआवजा दिया जायेगा। साथ 75 प्रतिशत नौकरी वा रोजगार स्थानीय रैयतों को देने की घोषणा किए। वही जीएम में पचड़ा के रैयत संजय साव को सीसीएल ने नौकरी ज्वाइनिंग पत्र सौंपा।


मौके पर उप मुखिया कौलेश्वर महतो जी, पूर्व उप मुखिया कृष्णकांत कुमार, वार्ड सदस्य सुरेश कुमार साव, गोवर्धन साव, छोटन पासवान, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि हीरालाल कुमार, रामकुमार साव, विनय कुमार साव, प्रमोद कुमार पासवान, खियाली कुमार, अशोक साव, अजय कुमार, संतोष कुमार, छोटेलाल कुमार, आदित्य साव, फुनेश्वर रजक, देवनारायण कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *