केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के पांडेय पुरा कला में शिव मंदिर के बगल में चबूतरा एवं गार्डवाल, देवरिया कला प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी निर्माण, देवरिया कला में अब्दुल मनान के घर से मोहम्मद अली के घर तक ईट सोलिंग पीसीसी पथ, बरियातू में बुधन साहू के घर से बर पेड़ तक पीसीसी निर्माण, ग्राम बारियातू में परदीप गोसाई के घर से कर्बला तक पीसीसी पथ,बारियातू में बड़का तालाब में छठ घाट का निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को किया गया। विधायक अंबा प्रसाद ने सभी योजनाओं में पहुंच कर विधिवत रूप से फीता काट कर शिलान्यास किए। मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से किया जा रहा है। क्षेत्र में लाखों की योजना संचालित है।
मौके पर मुख्य रूप से बारियातू पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मिडीया प्रभारी मनोज सिंह, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव, मंडल अध्यक्ष दक्षिणी चंदन कुमार गुप्ता, दिलदार अंसारी, उमेश कुमार साव, मोहम्मद अजीज अंसारी, सरोज कुमार भुईयां, मोहम्मद इसराइल, गांधौरी साव, अशोक राज, मोहम्मद वाहिद, गोवर्धन साव, विकास कुमार, बृजेश कुमार, मनोज कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





