केरेडारी में भाजपाइयों ने मनाया राष्ट्र कवि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्यतिथि

केरेडारी। जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार केरेडारी भाजपाइयों ने बेदाग, भारत रत्न, राष्ट्र कवि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी पुण्यतिथि मनाया। केरेडारी मण्डल महामंत्री नरेश कुमार के उपस्थित में कार्यकर्ताओं ने केरेडारी मुख्य चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किए। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी आजीवन अविवाहित रहे। लेकिन राष्ट्र के हर युवा उनकी सन्तान की तरह था। राष्ट्र के नव निर्माण के मार्गदर्शक रहते हुए एक सफल राष्ट्र कवि थे। यही कारण है कि अटल जी को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का आदर्श नेता रहे। इनके निधन पर पक्ष /विपक्ष दोनों अश्रु पूर्ण विद्दय दिये थे। स्व.वाजपेयी आज भी सबों के दिल मे बस्ते हैं।

मौके पर रामकृष्ण राणा, चंद्रनाथ पाडेय, वैधनाथ ठाकुर,सहदेव महतो, रेणु देवी,मिथुन कुमार,रवि कुमार,विकाश कुमार,आकाश कुमार ठाकुर, अनुज कुमार, ज्ञानचंद महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *