केरेडारी(हजारीबाग)। पुलिस के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा जर्सी सेट, 12 फुटबॅाल एवं ट्रॅफी मुहैया कराया गया है। बुधवार को चट्टीबारियातु परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन एवं केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने सिकरी साइट कार्यालय में केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा को सामग्री सौंपा। चट्टीबारियातु परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन एवं केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने कहा कि फुटबॅाल टुर्नामेंट के माध्यम से पुलिस प्रशासन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से बेहतर समन्वय बनाने में सहायता मिलेगी। यह टुर्नामेंट केरेडारी कृषि कार्य मैदन में आयोजित गया है। एनटीपीसी द्वारा 180 खिलाडियों के लिए जर्सी सेट उपलब्ध कराया है। श्री जैन ने आश्वासन दिया कि एनटीपीसी प्रशासन एवं लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाने में अपना योगदान देती रहेगी। साथ ही खिलाड़ियों के सहयोग के लिए हमेशा खड़ा है।
मौके पर एनटीपीसी परियोजना से अपर-महाप्रबंधक मोहम्मद वासिफ, उप महाप्रबंधक मृत्युंजय वर्मा एवं वरिष्ठ प्रबंधक बी नविन कुमार उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





