केरेडारी में शान से लहरा तिरंगा, अधिकारियों वा जनप्रतिनिधियों ने दी सलामी




केरेडारी( हजारीबाग)। 77 वां स्वतंत्रता दिवस केरेडारी प्रखंड काफी धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, कार्यालयो में निर्धारित समयानुसार राष्ट्रध्वज फहराया गया। कस्तुरवा गांधी आवासीय विद्यालय में विधायक अंबा प्रसाद, सीओ बीड़ीओ, थाना प्रभारी समेत हर वर्ग के लोगो ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा को सलामी दिये। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख सुनीता देवी, केरेडारी थाना में थानाध्यक्ष नयाल गोडविन केरकेटा, बीजेपी कार्यालय में नरेश महतो, केरेडारी मुख्यचौक में सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, जिला परिषद कार्यालय में जिप सदस्य अनिता सिंह, परमेश्वरी डीएवी स्कुल में अजय कुमार सिंह, उवि गर्रीकला में रामजीवन महतो, केरेडारी पंचायत भवन में मुखिया सोनिया देवी, बेलतू पंचायत भवन में जितनी देवी, बरियातू पंचायत में नीतू कुमारी, सलगा पंचायत भवन में मुखिया पार्वती देवी, मवि पतरा कला में अरविंद कुमार, किड्ज़ जुनियर स्कूल में विकाश कुमार, एनएससी बोस में बिकास गुप्ता, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता ने निर्धारित समय पर झंडो तोलन किए।

काफी संघर्षों के बाद अंग्रेजी हुकुमतों से 15 अगस्त को मिली आजादी: अंबा प्रसाद



कस्तुरवा विद्यालय में बच्चों को संबोधित करते हुवे विधायक ने कहा आज आजादी का दिन हैं। काफी संघर्षों के बाद अंग्रेजी हुकुमतों से 15 अगस्त को हमें आजादी मिली। देश आजादी के लिए हम सबों ने कई महा पुरूषों को खोया, जो अनंत काल तक हमारे देश में याद कियें जायेंगें। भारत देश के हर व्यक्ति स्वतंत्र हैं, स्वतंत्रता का लाभ देश के विकास में और अपने जिवन को सार्थक बनाने में करें। हर एक का देश प्रति सेवा व सहयोग की भावना हमेशा बना रहें।

आंदोलन कारियों को मिला सम्मान


स्वतंत्रता दिवस पर केरेडारी में आंदोलन करियों को प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया। आंदोलन कारी रहे सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव बालेश्वर कुमार, सलगा के सुरेंद्र महतो को बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा के द्वारा शॉल वा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर जिप सदस्य अनिता सिंह, प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया महेश प्रसाद साव, अशोक राम, तापेश्वर साव, इंटक जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर साव, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, महेन्द्र साव, चंदन गुप्ता, बसंत यादव, मनोज सिंह समेत सैकड़ो लोगो ने तिरंगे को सलामी दियें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *