फुटबॉल टूर्नामेंट में पत्रकार एकादश व प्रशासन एकादश के बीच रोमांचक मुकाबले में दोनों टीम रहा बराबर

केरेडारी। केरेडारी के कृषि फार्म मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पत्रकार एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच खेला गया। मैच उद्घाटन प्रशासन टीम के कप्तान व थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा ने फीता काट कर किया। 40  मिनट के मैच में दोनों टीमें शून्य पर रही। मैच में दर्शकों ने भी जमकर आनंद लिया।

मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष व कमेंट्री कर रहे हैं, मनोज वर्मा ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा की, खेल की असीम संभावनाएं हैं। बस खिलाड़ियों को उपयुक्त अवसर की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश साव ने कहा प्रतिभाओं की कमी नहीं है सिर्फ उसे तराशने की जरूरत है। पत्रकार एकादश की ओर से उप कप्तान अवधेश यादव, पवन कुमार, मिथिलेश कुमार इंद्रजीत गिरी, रवि सोनी, ज्ञान कुमार,अनिल माली,अरुण यादव, मुकेश कुमार, अजय तिवारी, सुमंत साहा ,सुरेश मिश्रा, सनोज महतो ,अशोक बंटी राज,वरुण कुमार, रॉकी गोस्वामी, शामिल थे। 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *